Thursday, October 22nd, 2026

आजमगढ़ और लखनऊ में मुख्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

आजमगढ़
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब जेल से बांदा जेल लाने के बाद से लगातार मुख्तार के साथ ही उनके परिजनों और करीबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उनकी पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन और अन्य संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आजमगढ़ में तरवां थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी की संपत्ति जब्त की जाएगी। उनकी संपत्ति का आंकलन शुरू कर दिया गया है। पता चला है कि लखनऊ में विधानभवन मार्ग पर उनकी करोड़ों की जमीन है। उसका सर्किल रेट का पता लगाते हुए आजमगढ़ के एसपी ने लखनऊ के डीएम को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट आते ही पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी। मुख्तार अंसारी के अलावा पुलिस बाहुबली विधायक के गिरोह के अन्य साथियों की संपत्ति का भी विवरण जुटा रही है।

 

#Mukhtar Ansari

Source : Agency

पाठको की राय